चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार: एंटी करप्शन की मनमानी के खिलाफ लेखपालों का प्रदर्शन

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। प्रदेश भर में एंटी करप्शन की मनमानी को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने विगुल फूक दिया है। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और तहसील अध्यक्ष चंदन यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन से अनावश्यक रूप से लेखपालों की उत्पीड़न रोकने की मांग किया। अंत में मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम को पत्रक सौपा। इस दौरान गाजीपुर के एक लेखपाल को अनावश्यक गिरफ्तारी पर जमकर भड़ास निकाला। छोड़ने की मांग किया।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बिनय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर एंटी करप्शन टीम के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लेखपालों का काम जमीन संबंधी होता है। ऐसे में अधिकतर मामले विरोध के ही आते है। कही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण तो कही पैमाइस संबधी मामले होते है। वही तहसील अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि एक पक्ष नाराज होता। जो एंटी करप्शन के पास जाता है।और एंटी करप्शन टीम एक पक्ष के आधार बनाकर खुद प्री प्लान के तहत निर्दोष लेखपाल को गलत ढंग से फसा रही है। उन्होंने इसपर रोक लगाने की मांग किया।गाजीपुर में एक लेखपाल को बगैर कोई साक्ष्य के गिरफ्तार कर लिया गया है। चेताया कि इसपर रोक नही लगी और गिरफ्तार लेखपाल को छोड़ा नही गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिनय कुमार सिंह,बीरेंद्र कौशल,चंदन यादव,प्रेमानंद मौर्य,राजेश पासवान,धर्मेंद्र मौर्य, शोभित गुप्ता, अरुण अवस्थी,सूर्य प्रकाश,सतीश चंद,दिवस प्रकाश,अम्बरीष सिंह,पूजा सिंह,रंजना सिंह,स्वेतिमा,पूजा,रश्मि सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रही।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!