खेलचंदौलीजिलाब्रेकिंगशिक्षा

नेशनल एथलीट में प्रतियोगिता में चयन: 100 मीटर की रेस में अपना दमखम दिखाएगी वैशाली

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कालेज की विज्ञान वर्ग की छात्रा वैशाली का चयन नेशनल एथलीट के लिए हुआ है। वह 100 मीटर की रेस में अपना दमखम दिखाएगी। वैशाली का चयन राष्ट्रीय विद्यालय एथलीट की ओर से अंडर-19 में हुआ है। रांची में होने वाली खेल प्रतियोगता में वह शिरकत करेगी। उसके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विकास खंड जमुनीपुर गांव के निवासी प्रेमनाथ मजदूरी कर बेटी बैशाली व परिवार का भरण पोषण और बच्चों को शिक्षा दे रहे है। वैशाली सकलडीहा इंटर कॉलेज की विज्ञान वर्ग की छात्रा है। बीते वर्ष नवंबर में 4 से 10 नबवंर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर की रेस में प्रतिभाग किया था। जिसमें सफलता हासिल करने पर उसका चयन राष्ट्रीय विद्यालयी एथलीट की ओर से अंडर-19 में हुआ है। रांची में होने वाली खेल प्रतियोगता में वह शिरकत करेगी। उसके चयन से प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय ने कहा कि छात्रा ने अपने विद्यालय के साथ अपने अभिभावक तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक वंशराज,  सत्य मूर्ति ओझा, उमेश यादव, अशोक यादव, गोपाल देवचंद्र अनिल सेठ, प्रमोद पांडेय ने चयन पर बधाई दी है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!