चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

किसानों, गरीबों की पार्टी है कॉंग्रेस: देवेंद्र प्रताप सिंह

पूंजीपतियों के लिए काम करने का भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। तहसील मुख्यालय स्थित सकलडीहा दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार को विधानसभा स्तरीय कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

कॉंग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की सरकार को गांव, गरीब, किसान, मजदूर व आम व्यक्ति से कोई सरोकार नहीं है। यह सरकारें दिन रात कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। आम जनता बेरोजगारी व महंगाई की मार झेलते-झेलते परेशान हो चुकी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कॉंग्रेस  देश और प्रदेश में भाजपा के विकल्प के रूप मे उभरी है। लोगों का विश्वास कॉंग्रेस की नीतियों और विचारधारा के प्रति बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पूरी क्षमता से आम जनता के मुद्दों पर,उनके हितों अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आम जनता का विश्वास, भरोसा बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे में हम सब को मिलकर बूथ स्तर तक एक शक्तिशाली व सक्रिय संगठन के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी पूरी क्षमता लगाने की आवश्यकता है। वही जिला कॉंग्रेस महासचिव अरूण द्विवेदी ने कहा कि विधानसभा- सकलडीहा के एक-एक मुद्दे पर संघर्ष करने के लिए आमलोगों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कॉंग्रेस का एक एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर धरणीधर तिवारी, अरूण द्विवेदी, तरुण पांडेय,कुलदीप वर्मा, राजकिशोर सिंह,बंशीधर तिवारी,दिलीप गुप्ता,संपूर्ण आनंद, मुकेश कुमार नंदन, इफ्तिखार नाजिम पप्पू,रमेश सिंह,बेचन पाठक,निखिल सिंह, शिवानंद पाण्डेय, पप्पू सिंह,अहसान, मंगल सिंह, भगवान दास यादव, जगदीश यादव,उमेश सिंह, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!