
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय से तहसील जाने वाली मार्ग बीते कई माह से नाला के अभाव में गड्ढे में तब्दील होगया है। जबकि आठन नौ माह पूर्व में लाखों रूपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सीसी मार्ग और पिचिंग कार्य कराया गया था। सुबह से शाम आने जाने वाले छात्रायें और राहगीर परेशान है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण नही हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है।
सकलडीहा से तहसील मुख्यालय जाने वाली मार्ग बीते कई साल से जर्जर था। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के प्रयास से बीते आठ नौ माह पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सीसी मार्ग और पिचिंग कार्य कराया गया था। ब्लॉक मुख्यालय मार्ग तक नाला बना हुआ है। ब्लॉक मुख्यालय के बाद नागेपुर और ईटवा गांव सभा होने के कारण नाला का निर्माण नही होने से सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है। जिसके कारण लाखों रूपये खर्च करके बनाया गया पिचिंग मार्ग गड्ढे में तब्दील होगया है। सुबह शाम स्कूल वाहन से लेकर तहसील आने जाने वाले राहगीर, छात्रायें महिलाये और बच्चे गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे है। शिकायत के बाद भी पंचायत विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। जबकि चौपाल लगाकर गांवों में नाला निर्माण व साफ सफाई के लिये विशेष जोर देने का दावा किया जाता है।
इस बाबत बीडीओ के के सिंह ने बताया कि शीध्र ही ग्राम सभा के माध्यम से नाला का निर्माण कराया जायेगा।