चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीतीशिक्षा

रसोईयों ने मानदेय में बढोत्तरी और बकाया को लेकर किया प्रदर्शन

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा। स्कूलों में बच्चों को भोजन बनाने वाली रसोईयों का बीते चार माह से मानदेय नही मिला है। जिसे लेकर रसोईया परेशान है। शुक्रवार को टिमिलपुर स्थित पंचायत भवन के समीप बैठक के बाद अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान रसोईयों ने बकाया भुगतान नही होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दिया है।

रसोईयों ने बताया कि मजबूरी में परिवार व बच्चों का भरण पोषण के लिये सुबह से लेकर शाम तक स्कूल में बच्चों को भोजन बनाकर विद्यालय के संचालन में सहयोग करती है। इसके बाद भी रसोईयों का बीते चार माह से मानदेय नही मिल पाया है। जबकि आगनबाड़ी के बच्चों के लिये भी रसोईया भोजन बनाने के लिये मजबूर है। रसोईयों ने आरोप लगाया कि सामान्य मजदूर भी प्रतिदिन तीन सौ चार सौ रूपया कमा लेता है। इसके बाद भी हम रसोइया तीन हजार रूपये में काम करने को मजबूर है। आक्रोशित रसोईयो ने चार माह का बकाया मानदेय और मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

इस मौके पर विरोध जताने वाली रसोईया में माया देवी,निर्मला पांडे ,शीला देवी, चंदा देवी ,हीरावती देवी, मंजू देवी, चिंता देवी, किस्मत देवी, उषा देवी, मीरा देवी ,जगवंता देवी ,अमीना बेगम ,जमीला बेगम ,पुष्पा देवी, मंजू देवी,सहित अन्य रसोईया मौजूद रही।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!