
डीएम के निर्देश पर नागेपुर में इंटर कॉलेज के समीप भूमि का हुआ चिन्हांकन
वर्षो से करोड़ों की कीमती जमीन पर अवैध रूप से हो रहा था कब्जा
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान सधन तिराहा पर स्थित पुलिस बूथ तोड़कर हटाया जा रहा है। उसके स्थान पर नई पुलिस चौकी बूथ बनाये जाने की कवायद तेज होगया है। गुरूवार को नागेपुर इंटर कॉलेज के समीप ऑन रोड भूमि का चिन्हांकन पुलिस प्रशासन और कार्यदायी संस्था की ओर से किया गया। पुलिस बूथ बन जाने से कस्बावासियों के साथ स्कूल के छात्राओं को पुलिस सहायत त्वरित मिल सकेगी। उक्त भूमि पर अवैध रूप से लोग कब्जा जमाये हुए है।
चंदौली से सकलडीहा वाया चहनिया मारूफपुर सड़क चौड़ीकरण के दौरान नाला, पुलिया और सड़क निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। चौड़ीकरण की जद में सधन तिराहा स्थित पुलिस बूथ को तोड़कर हटाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस सहायता केन्द्र के अभाव में काफी समस्या होगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर लम्बे समय से भूमि का चिन्हांकन के लिये कवायद किया जा रहा था। इस क्रम में नागेपुर कस्बा के इंटर कॉलेज गेट की भूमि का चिन्हांकर पुलिस प्रशासन और कार्यदायी संस्था की ओर से किया गया। चर्चा है कि उक्त भूमि पर भू माफियाओं की नजर लम्बे समय से बनी हुई थी। जिसको कूड़ा करकट फेककर कब्जा भी कब्जा किया जा रहा था।
इस बाबत कस्बा प्रभारी त्रिवेणी तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उक्त भूमि को चिन्हित किया गया है। जिसपर कस्बावासियों के सहयोग के लिये पुलिस चौकी बनाया जायेगा। शीध्र ही कार्यदायी संस्था की ओर से कार्यशुरू कराया जायेगा। पुलिस प्रशासन की इस कवायद से अवैध कब्जाधारियों में खलबली मची हुई है।
पुलिस प्रशासन ने दो दिन में अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश
पुलिस चौकी निर्माण को लेकर पुलिस प्रशासन ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से गुमती लगाये दुकानदारों को दो दिनों के अंदर खाली करने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन के इस निर्देश से दुकानदारों में खलबली मची हुई है। दर्जनों दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। जिसे लेकर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।