चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

नाला निर्माण मे मनमानी खोदाई को लेकर आन्दोलन की चेतावनी

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडीय विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था द्वारा मनमानी जेसीबी से खोदाई किये जाने के कारण लोगों का घर गिरने का डर सताने लगा है। रविवार को मानक से अधिक खोदाई किये जाने पर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने कार्यदायी संस्था की मनमानी को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

चंदौली से सकलडीहा वाया चहनिया मारूफपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो साल से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण में रोड के मध्य चालीस फूट सड़क की कुल चौड़ाई 80 फूट मानक रूप में तय किया गया है। ग्रामीण और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था की ओर से चालीस फीट से अधिक नाला निर्माण के लिये जेसीबी से जबरजस्ती खोदाई किये जाने से मकान गिरने का भय बना हुआ है। रविवार को सुबह दुर्गापुर ईटवा और खड़ेहरा बार्डर पर जेसीबी से नाला निर्माण के लिये मनमानी खोदाई किये जाने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने निर्धारित मानक से अधिक खोदाई करने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, भाकपा माले नेता शशीकांत सिंह ,दिलीप जायसवाल ने बताया कि जो निर्धारित मानक है इसके अलावा अधिक खोदाई करने पर बगैर मुआवजा दिये काम करने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। 

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!