
एंटी करप्शन की मनमानी के खिलाफ प्रमुख सचिव गृह के नाम पत्रक
लेखपाल संघ ने एंटी करप्श्न और विजिलेंस टीम पर मनमानी करने का लगाया आरोप
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। एंटी करप्श्न और विजिलेंस टीम की ओर से आये दिन कर्मचारियों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किये जाने को लेकर आक्रोश है। शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर तहसील ईकाई के लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम पर मनमानी किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव गृह के नाम एसडीएम को पत्रक सौपा। एसडीएम ने पत्रक को उच्चाधिकारी के माध्यम से भेजने का आश्वासन दिया।
लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि एंटी करप्शन और विजिलेंस की टीम साजिशन व झूठा फंसाये जाने की नियत से साधरण शिकायत के आधार पर टीम द्वारा आये दिन जबरन ट्रैप की कार्रवाई की जा रही है। जिसके कारण कर्मचारी मानसिक ,सामाजिक और आर्थिक रूप से परेशान होता है। लेखपाल राजस्व विभाग की फील्ड का कर्मचारी है। जिसका संबध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से सम्बधित संदर्भ निस्तारण हेतु लेखपाल के पास ही आते है। दो पक्षो के विवाद में एक पक्ष स्वभाविक रूप से असंतुष्ट होता है। पंचायत व राजस्व संबधित अवैध अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य कार्यो के दौरान एक पक्ष का लेखपाल राजनीतिक शिकार भी होता है। अक्सर लेखपालों के खिलाफ साजिश करते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा फसाया जा रहा है। जबकि एंटी करप्शन विभाग वास्तविक तथ्यों का परीक्षण किये बगैर साजिशकर्ता के साथ मिलकर जबरन पैसा पकड़वाने व पाउडर लगे हाथ से जबरन पकड़वाने पर दोषी बनाया जाता है। बगैर रिश्वत स्वीकार किये कर्मचारियों को दोषी बना दिया जाता है। लेखपाल संघ ने सरकारी कर्मचारियों की छवि धूमिल करने इस प्रकार की कृत पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव गृह के नाम से सम्बोधित पत्रक सौपा। इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन यादव, प्रेमानंद मौर्य, राजेश पासवान सहित अन्य रहे।