चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

भारती राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष बने अतुल

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्र नेता रूपेठा गांव निवासी अतुल कुमार पांडेय को भारती राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई )कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके चयन पर पार्टी के पदाधिकारी सहित समर्थकों ने मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अतुल पांडेय ने पंडित कमला पति त्रिपाठी के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने की बात कही।

छात्र राजनीत से जुड़े छात्र नेता अतुल पांडेय लगातार कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विचारों से प्रभावित थे। कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के पहल पर अतुल कुमार पांडेय को भारती राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई )कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके चयन पर पूरे जिले में युवा कांग्रेस नेताओं में हर्ष है। पंडित कमलापति त्रिपाठी के मूर्ति पर माल्यापर्ण करते हुए युवा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस की नितियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। अंत में पार्टी नेताओं ने मालाफूल पहनाकर नये दायित्व का बोध कराया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता,नारायण मूर्ति ओझा, रजनीकांत पांडेय,गंगाराम,अरुण द्विवेदी,प्रदीप मिश्रा, माधवेंद्र मूर्ति ओझा,नवीन पांडेय,विवेक सिंह,शिवेंद्र मिश्रा, दशरथ चौहान,सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्र, प्रकाश शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!