
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। बासंतिक नवरात्र का माह चल रहा है। इसके बाद भी देवी मंदिर के समीप प्राचीन शिव सरोवर कूड़ा करकट के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मचारी साफ सफाई को लेकर कोरमपूर्ति कर रहे है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। कस्बावासियों ने व्यापार मंडल की बैठक में सरोवर की साफ सफाई कराने की मांग किया है।
कस्बा का प्राचीन शिव सरोवर का बीते एक साल पूर्व मुख्यमंत्री संवर्धन पयर्टन योजना के तहत पच्चास लाख की लागत से सुंदरीकरण कराया गया था। जिससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने व बैठने की सुविधा हो। लेकिन बीते कई माह से सरोवर कूड़ा करकट के अंबार से पटा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मचारी घाट की साफ सफाई कराकर कोरमपूर्ति कर ले रहे है। जबकि सरोवर का पानी साफ सफाई के अभाव में दूषित होगया है। यहां आने वाली व्रती महिलाओं को पूजा अर्चना का पानी लेने के लिये काफी समस्या होती है।
ग्रामीणों ने सरोवर की साफ सफाई की मांग किया है। इस बाबत बीडीओ केके सिंह ने बताया कि शीध्र ही सरोवर की साफ सफाई अभियान चलाकर किया जायेगा।