
छठ महापूजा पर पीएससी और सादे डे्रस में तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। डाला महा छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें शांतिपूर्वक त्योहार के संपन्न होने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है। बुधवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज व कोतवाल संजय कुमार सिंह क्षेत्र के विभिन्न सरोवरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। छठ पूजा को लेकर गुरूवार को दोपहर 12 बजे से शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक बड़ी वाहनों के साथ बोगा टै्रक्टरों के संचालन पर रोक लगा दिया है। किसी प्रकार की लापरवाही या मनमानी किये जाने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

डाला महाछठ पर्व पर सकलडीहा के प्राचीन शिव सरोवर, चतुर्भुपुर,ईटवा श्रीपत ब्रम्हबाबा सरोवर,धरहरा, खड़ेहरा,नईबाजार, तुलसीआश्रम, दिघवट, जामेश्वर महादेव सरोवर, बथावर,चकरिया, दरियापुर,सरेहुआ आदि विभिन्न सरोवरों पर महिलाओं की ओर से चार दिवसीय डाला छठ महापर्व पर महिलायें विधि विधान से पूजा अर्चना करती है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम अनुपम मिश्रा,सीओ रघुराज व कोतवाल संजय कुमार सिंह ने सरोवर को निरीक्षण किया।
सकलडीहा में करीब 20 हजार और चतुर्भुजुपर कॉलेश्वर सरोवर पर करीब दस हजार की भीड़ जुटती है। सुरक्षा को लेकर गोताखोर से लेकर सादे डे्रस में महिला पुलिस, पीएससी और कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही गुरूवार को सुबह 12 बजे से शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक बड़ी वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बिजली और साफ सफाई को लेकर पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, दरोगा राणा यादव,सचिव संदीप गौतम, प्रधान अशोक कुमार सहित अन्य रहे।