
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के गोहदा विशुनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष का दरवाजा तोड़कर गुरुवार रात्रि हजारों का सामान चोर चुरा ले गए। विशुनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष का दरवाजा तोड़कर दीवाल पंखा, सीलिंग पंखा, ब्लूटूथ स्पीकर, बच्चों के भोजन का बर्तन चोर गुरुवार की रात चुरा ले गए।

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब विद्यालय की रसोइया विद्यालय पहुंची और प्रधानाध्यापक कक्ष का दरवाजा टूटा देखा तो रसोईया दंग रह गई। रसोइया ने चोरी की घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश सिंह को दी।

प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी सर्वप्रथम ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने 112 डायल किया, मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल किया। उसके बाद प्रधानाध्यापक ने सकलडीहा थाने को लिखित तहरीर दी।