चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

सकलडीहा ट्रेन से कटे मृतक की हुई पहचान: परिवार मे कोहराम

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा। बुधवार को दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गयी थी। बुधवार की देर रात युवक की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक कम्हारी गांव का निवासी बताया गया। जीआरपी दिलदारनगर पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी।

कम्हारी गांव के 45 वर्षीय रविन्द्र राम मजदूरी कर के परिवार का भरण पोषण करता है। रविन्द्र राम को दो तीन दिनों से बुखार होने पर दवा लेने के लिये चतुर्भुजपुर कस्बा में रेलवे लाइन पार करके जा रहा था। इसी बीच डाउन में आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। युवक का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो जाने के कारण पहचान देर शाम तक नहीं हो पाया था। देर रात तक रविन्द्र राम के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान होने लगे। मौके पर मिले वस्त्र से परिजनों ने शव का शिनाख्त किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गीता देवी, पुत्री सपना व मधु और पुत्र रविदास का रोते रोते बुरा हाल था। देर रात को पीएम होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक कम्हारी गांव का रविन्द्र राम था। जिसकी शव को जीआरपी दिलदारनगर ने पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया।

फूट ओवर ब्रिज का निर्माण होता तो बच जाती जान

सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर लम्बे समय से फूट ओवर ब्रिज (आरओबी ) का निर्माण कार्य चल रहा है। आरओबी की निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण पर्व पर सभी ट्रेन धीमी गति से चलती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काश आरोबी का निर्माण हुआ होता तो मजदूर की जान बच जाती। इसके पूर्व में कई लोगों की जान आरओबी के अभाव में चली गयी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।

छठ पूजा का त्योहार मातम में बदला

डाला छठ महापर्व को लेकर गांव में खुशी का मौहाल था। महिलाये विधि विधान से पूजा अर्चना के लिये जुटी हुई थी। अचानक परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट जाने से छठ पूजा का त्योहार मातम में बदल गया। गांव में अधिकांश लोगों ने छठ पूजा का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!