चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीतीशिक्षा

टूटी नाला का मरम्मत नहीं होने पर छात्राओं ने जताया विरोध: एक साल से सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर टूटा हुआ नाला

नाला निर्माण को लेकर विधायक ने किया था पूर्व में स्थलीय निरीक्षण

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज की गेट पर बीते एक साल से नाला का ढ़क्कन टूटा हुआ है। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी सचिव और प्रधान अनजान बने हुए है। शुक्रवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नाला मरम्मत की मांग को लेकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि नाला का निर्माण नही होने से आये दिन छात्रायें गिरकर चोटिल हो रही है। इसके बाद भी सचिव सदर मुख्यालय के गांव की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। जबकि पूर्व में जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे,विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और एसडीएम ने निरीक्षण करते हुए समस्या का निस्तारण कराने को बताया था।

तहसील मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय से सटा गांव होने के बाद भी नागेपुर,सकलडीहा और टिमिलपुर में जगह जगह नाली टूटी हुई है। साफ सफाई के नाम पर हर साल ग्राम सभा की ओर से लाखों रूपये खर्च किया जाता है। इसके बाद भी जगह जगह कूड़ा करकट और नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। कहीं भी कूड़ा निस्तारण केन्द्र तक नही बनाया गया है। पूर्व में जगह जगह लगा कचरा पात्र गायब व शोपीश बना हुआ है। तीनों गांव तहसील मुख्यालय का सदर गांव है। इसके बाद भी सचिव ग्रामीणों की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। बीते एक साल से अधिक समय से सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप नाला का ढ़क्कन कई जगह टूटा हुआ है। जिसके कारण आये दिन स्कूली छात्रायें, राहगीर,बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे है। जबकि पूर्व में डीएम,एसडीएम,बीडीओ के साथ विधायक ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या दूर कराने को कहा था। इसके बाद भी सचिव और प्रधान अनजान बने हुए है।

जिसे लेकर छात्रों ने विरोध जताया है। जिलाधिकारी का ध्यानआकृष्ट कराते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग किया।

इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने शीध्र ही समस्या दूर करने को बताया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!