
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। भाजपा किसान मोर्चा चंदौली के जिला उपाध्यक्ष व खड़ेहरा गांव के प्रधान 52 वर्षीय दीनबंधु राजभर की असमायिक निधन को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भुला नहीं पा रहे है। शुक्रवार की देर शाम प्रधान के तेरही कार्यक्रम में पहुंचकर नम आंखों से श्रद्धांजली अर्पित करते हुए बच्चों को ढ़ाढस बढ़ाया।
सकलडीहा केातवाली के खड़ेहरा गांव निवासी स्व.दीनबंधु राजभर खड़ेहरा गांव के प्रधान के साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष थे। बीते दिनों मझवा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी मनाने के लिये दीनबंधु राजभर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर पहुंचे थे। बीते रविवार को सुबह घर लौटते समय वाराणसी चांदमारी के समीप अचाकन बाइक असंतुलित होने पर गिर जाने से अचेत हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में पंडित दीन दयाल हास्पीटल ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के साथ मंत्री अनिल राजभर की आखें नम हो गयी। शुक्रवार की देर शाम प्रधान की तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मलित हुए। पुत्र सचिन,मनीष उर्फ सन्नी, सुशील पत्नी सुमित्रा देवी सहित परिवार के लोगों पूरा सहयोग करने का भरोशा दिया।
इस मौके पर विवेक कैलाशनाथ यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह,दिनेश यादव, सुरेन्द्र यादव,रतेन्द्र,गिरधारी राजभर, नरायण दरोगा,गोपाल राजभर, अरविंद, पूर्व प्रधान बाबूलाल, सुभाष सिंह,बदरूद्दीन अंसारी,दिनेश चंद्र, भगवान दास यादव,बबलू, अरविंद राजभर, रिंकू राजभर, प्रितेश राजभर,अतुल सिंह, धीरज,डा. मनोज सहित अन्य रहे।