चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगशिक्षा

वैदिक मंत्रोचार के बीच 34 जोड़े ने लिये साथ साथ रहने का संकल्प

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। विकास खण्ड परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। जिसमें 34 हिन्दू जोड़ो की शादी वैदिक मंत्रोचार के बीच विद्वान ब्राम्हणों के द्वारा कराई गई। ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह व बीडीओ विजय कुमार सिंह ने नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद और प्रमाण पत्र देते हुए विदा किया।

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। शादी के लिए 9 मंडप बनाये गये थे। प्रत्येक मंडप में चार चार दूल्हा-दुल्हन विभिन्न रश्मो को पूरा करने के बाद अग्नि को साक्षी मानकर साथ निभाने का वचन लिए। इस दौरान वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार खासकर गरीबो और जरूरतमंदों के विकास को लेकर कृत संकल्पित है। यही कारण है कि आज गरीब को अपनी बेटी का हाथ पीला करने के लिए सोचना नही पड़ रहा है। सरकार कन्या के खाते में पैसे भेजने से लेकर उपहार और खानपान तक का प्रबंध कर रही है। बस आपलोगों को यही करना है कि जो बेटी आपकी बहू बन रही है वह लक्ष्मी स्वरूप है। उसे हमेशा खुश रखे।

वही बीडीओ विजय कुमार सिंह ने नव विवाहित जोड़ो को शुभकामना देते हुए कहा कि यह शादी का बंधन एक पवित्र रिश्ता है। इसको ईमानदारी पूर्वक निभाए। और सुखदुख में मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े रहे।

इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,हवलदार यादव,एडीओ समाजकल्याण आशीष गुप्ता,लेखाकार विजय शंकर अकेला,महेंद्र यादव,राम सिंह,पवन दुबे,अरबिंद गौतम,शशिकांत भारती,संजय यादव,प्रिया मौर्या, बाबुलाल, राजेश्वर पाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष जेपी चौहान रहे। संचालन एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने किया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!