क्राइमचंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

विद्यालय का ताला तोड़कर सिलेंडर व चूल्हा पर किया हाथ साफ

परिवर्तन न्यूज चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। कंदवा थाना क्षेत्र के पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय ताला तोड़कर रसोईघर से सिलेंडर,चूल्हा आदि सामनों पर चोरों ने हाथ साफ किया। शुक्रवार की सुबह विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मुहम्मद वकील पहुंचे तो रसोईघर का टूटा ताला देखकर सन्न रह गए। उन्होंने चोरी की घटना का लिखित तहरीर बीईओ बरहनी के कार्यालय व कंदवा थाने को दिया।

बरहनी विकास खंड में प्राथमिक विद्यालय पोखरा स्थित है।जबकि गुरुवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया।इसमें दो गैस सिलेंडर, रेगुलेटर पाइप, थाली, दो चूल्हा आदि सामान गायब रहा।पुलिस प्रधानाध्यापक के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ डा. जयकुमार सिंह ने प्रशासन से विद्यालय में हुए चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने का मांग किया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!