
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। नागेपुर निवासी हजरत आशी महेबूब चिश्ती निजामी पर दादा पीर हजरत तुरत पीर बनवारी शाह रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना उर्स सोमवार को संपन्न हुआ।

हजरत तुरत पीर बनवारी शाह रहमतुल्लाह अलैहे का उर्स का कार्यक्रम अपने आवास ग्राम नागेपुर सकलडीहा में आयोजित किया गया। उर्स के पहले दिन शुक्रवार को अयोजित दिन मे लंगर खानी व कुरान खानी व रात्रि को कव्वाली का आयोजन किया गया। उर्स के दूसरे दिन दरगाह आवाजापुर हजरत तुरत पीर बनवारी शाह रहमतुल्लाह अलैहे के मजार पर चादर चढ़ाई गयी। बा जमात नमाज पढ़ी गई। रात्रि कव्वाली का प्रोग्राम किया गया। उसके तीसरे दिन कव्वाली का प्रोग्राम हुआ।
इस मौके पर उन्होंने मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआ भी मांगी। हजरत आशी महेबूब चिश्ती निजामी ने बताया कि खान काह पर दिन में कुरानखानी एवं लंगरखानी व चादर गागर उठाने की रस्म अदा की गई। उर्स में बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीनों ने दरगाह पर नमाज व फातिहा पढ़ी और चादर चढ़ाई गयी। रात दस बजे के बाद शुक्रवार को हुई कव्वाली में मशहूर कव्वाल वसीम चिश्ती मुगलसराय ने बेहतरीन नजारा पेश करते हुए वहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।