
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। विकास खण्ड क्षेत्र के नई बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक बिद्यालय पर गुरूवार से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह से फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित करके प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
पहले दिन कबड्डी,कुश्ती, एथिलिटिक्स और भारत तोलन का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओ ने विभिन्न खेलो में अपने हुनर दिखाए। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल युवाओं के प्रतिभा को निखारता है। खेल मैदान में जज्बे और जुनून के साथ उतरना चाहिए। हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नही है। जरूरत बस इसको सही दिशा दिखाने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओ के भविष्य को लेकर गंभीर है। यही कारण है। इस तरह का आयोजन कर युवाओ को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। वही बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता है। पहले दिन कबड्डी,कुश्ती, एथिलिटिक्स और भारत तोलन का आयोजन किया गया है। इसमे विजेता टीम को जिले के लिए चयनित किया जाएगा।
इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, हवलदार यादव ,रजनीश पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण यादव,अरूण रत्नाकर, देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव, प्रधानाध्यापक जमील, ज्योति भारद्वाज सहित आदि लोग उपस्थित रहे।