
अध्यक्ष महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर दो दो उम्मीदवार दो पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर गुरूवार को विभिन्न पांच पदों पर अधिवक्ता उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। 10 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 2 बजे तक वापसी की प्रक्रिया किया जायेगा। 17 जनवरी को चुनाव व मतगणना व देर शाम तक परिणाम की घोषणा किया जायेगा। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र व अरूण कुमार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू किया गया। अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार यादव और अशोक कुमार यादव ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। महामंत्री पद पर जयप्रकाश यादव और रामराज सिंह यादव ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह व सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने नामांकन किया। इसके अलावा 20 वर्ष से उपर कार्यकारिणी सदस्य में प्रभुनारायण सिंह,रामजनम प्रसाद और बुद्धिराम ने नामांकन किया।
इस मौके पर अजय कुमार सिंह,शिवगोविंद सिंह,मनोज पांडेय,उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह,नितिन तिवारी, पंकज सिंह यादव,अभय मौर्या,शिव कुमार सिंह,श्रीकांत सिंह, जगदीश सिंह, राजकुमार सिंह,अखिलेश यादव,विपिन त्रिपाठी, प्रभुनाथ पाठक,अजय रंजन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।