चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगराजनीती

सकलडीहा बार एसोसिएशन में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव कल: दो पदों के लिये 1421 अधिवक्ता करेंगे मतदान

अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को सुबह दस बजे से अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिये होगा। इसको लेकर गुरूवार को चुनाव अधिकारी की ओर से तैयारी पूरी कर लिया गया है। चार बजे तक मतदान होने के बाद देर शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा किया जायेगा। वार्षिक चुनाव में कुल 1421 अधिवक्ता मतदाता मतदान करेंगे। सभी मतदाताओं की मतदान के दौरान परिचय पत्र जरूरी है।

मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र व अरूण कुमार के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगा। चार बजे तक मतदान हेागा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगा। अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार यादव और अशोक कुमार यादव और महामंत्री पद पर जयप्रकाश यादव और रामराज सिंह यादव के बीच सीधी लड़ाई होगा। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी में एकल उम्मीदवार होने पर निर्विरोध चुना जाने तय है। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर परिणाम आने के बाद सभी पदों की घोषणा चुनाव अधिकारी की ओर से किया जायेगा।

इस मौके पर अजय कुमार सिंह,शिवगोविंद सिंह,मनोज पांडेय,उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह,नितिन तिवारी, पंकज सिंह यादव,अभय मौर्या,शिव कुमार सिंह,श्रीकांत सिंह, जगदीश सिंह, राजकुमार सिंह,अखिलेश यादव,विपिन त्रिपाठी, प्रभुनाथ पाठक,अजय रंजन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!