चंदौलीजिलाब्रेकिंग

अनियंत्रित टोटो पलटने से चालक गम्भीर रूप से घायल

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र भोजापुर के समीप रविवार दोपहर टोटो चालक विनोद कुमार 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय छोटू निवासी संघति असंतुलित टोटो होने जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया आनन -फानन मे ग्रामीणों ने घायल को 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वही चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के दौरान घायल को जिला अस्पताल पर रेफर कर दिया।

रविवार दोपहर टोटो चालक विनोद कुमार अपने निजी टोटो से संघति से अमणा गांव जा रहा था कि भोजापुर के समीप टोटो असन्तुलित हो जाने से टोटो पलट गई। वही चालक विनोद गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। घटना स्थल पर जुटी भीड़ की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वही चिकित्सक बीके प्रसाद ने प्राथमिक इलाज के दौरान घायल को जिलाअस्पताल पर रेफर कर दिया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!