
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। जिलाधिकारी निखिल टी फूडे के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संजीव गौंड राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जनजाति कल्याण ने सकलडीहा विकास खंड के कम्हारी ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को गांव में उत्कृष्ट कार्य करने पर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
राज्य मंत्री संजीव गौंड ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार पर जा रही है। विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश चल रहा है। भाजपा गांवों में विकास को मूल एजेंडा मानती है। आज गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा है। गांवों में विकास को अमली जामा पहनाने के लिए प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है।ताकि गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके। इसके तहत सकलडीहा विकास खंड के कम्हारी ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के विकास कार्य को राज्य मंत्री संजीव गौंड ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल टी फूडे,भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह,राणा प्रताप सिंह आदि रहे।