
परिवर्तन न्यूज चंदौली
चंदौली। जिला मुख्यालय पर स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद पुलिस ने परेड करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल को सलामी देते हुए अपनी कला कौशल को प्रदर्शित किया वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए लोगों में देश और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सबको गणतंत्र दिवस की बधाई दिए तथा उन्होंने कहा कि “हमारे देश का संविधान धार्मिक ग्रंथों से भी बड़ा है”। जो कि आज के दिन ही लागू हुआ था। एवं सबको देश के अंदर रहने के साथ क्या करना है क्या नहीं करना है। यह सब सिखाता है। इस लिए सभी को पवित्र संविधान को मानना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि पहले हम लोग जाति पाति, ऊंचा, नीचा बनकर आपस में बंटे थे। इस लिए हमारा देश गुलाम हो गया था।

वहीं प्रयागराज में लगे कुंभ में अखिलेश यादव के स्नान करने के बावत पूछने पर बात को टालते हुए उन्होंने कहा कि जैसे विभिन्न नदियां जहां मिली वह संगम बन जाता है। उसी प्रकार हम लोग भी आपस में मिल कर रहेंगे तो संगम की तरह हो जायेंगे। सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में चल रही सरकार देश का निरंतर विकास कर रही है। कोरोना काल में वैक्सीन उपलब्ध कराते हुए सबका टीकाकरण किया गया। वहीं दूध, गन्ना, चीनी, सब्जी, तरबूज, का उत्पादन हो रहा है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री द्वारा सहभागिता करने वाले छात्रों तथा पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।