
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। विधायक सुशील सिंह,भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में सामुहिक विवाह में 35 जोड़ा हिंदू और दो मुस्लिम समाज की बेटियों का हाथ पीला कराया गया। इस मौके पर विधि विधान से मंडप में हवन पूजन और सात फेरे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हर वर्ग का चिंता रखते है। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीबों को कर्जदार बनाने से मुक्ति दिला रहा है। पूर्व की सरकार में कभी भी ऐसा प्रयास नहीं किया गया। वही भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी और ब्लॉक प्रमुख अवेधश सिंह ने कहा कि यह योजना ही नही गांव के अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब परिवार के लिये आत्मसम्मान है। शादी के साथ हर प्रकार का सहयोग भाजपा सरकार में हो सकता है। इसके पूर्व कुल 37 जोड़ों की शादी विधि विधान से विद्वान पंडित और मौलवी ने कराया।
इस मौके पर बीडीओ विजय सिंह,एडीओ पंचायत बजंरगी पांडेय,एडीओ उद्योग व व्यापार हवलदार यादव, सचिव पवन दूबे,शशीकांत,अरविंद गौतम,ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ जेपी चौहान,अश्वनी श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, अमित सिंह, दीपक पांडेय,जेई विनोद मिश्रा सचिव संजय यादव, आशीष सिंह रघुवंशी सहित अन्य रहे।