
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा में लम्बे समय से मीना बाजार के कारण व्यापारी जाम की समस्या से जूझ रहे है। गुरूवार को सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने विभिन्न मांगों को लेकर एएसपी विनय कुमार सिंह को पत्रक सौपा। पुलिस के उच्चाधिकारी से समस्या का निदान कराये जाने की मांग किया।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर प्रत्येक रविवार को मीना बाजार लगता है। जहां न तो महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। न तो भीड़ को काबू करने के लिये कोई सुरक्षा का इंतजाम। मीना बाजार में छोटी बड़ी दर्जनों दुकाने लगती है। अग्निशमन यंत्र तक बाजार में आयोजक की ओर से नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर सुबह से शाम तक हजारों छोटी बड़ी गाड़ी चलती है। बीते दिनों मीना बाजार से लौटते समय सेवखर की एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस को काफी देर तक ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस के अधिकारी अनजान बने हुए है। यही नही सकलडीहा सधन तिराहे पर पुलिस बूथ टूट जाने से ग्रामीणों को पुलिस सहायता के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है। फोरलेन सड़क निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से अभी तक पुलिस बूथ तक का निर्माण नहीं शुरू कराया गया। व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा में कॉलेज के समय सुबह शाम और रात्रि में गश्त बढ़ाने और सकलडीहा अलीनगर और सधन तिराहा पर पुलिस बूथ खोले जाने की मांग किया। एएसपी ने उच्चाधिकारी के माध्यम से समस्या का समाधान कराये जाने का भरोशा दिया।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,संरक्षक डा.अश्वनी, आनंद पांडेय मंटू,अभय पाठक उर्फ शेरू पाठक सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।