चंदौलीब्रेकिंगराजनीती

दिल्ली से लेकर मिल्कीपुर तक भाजपा की जीत पर हर्ष: भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाए और बाटी मिठाईयां

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में हुई भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। शनिवार को परिणाम आते ही भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर ढोल नगाड़े बजवाए और एक दूसरे का मुह मीठा कराकर बधाई दिया। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली विधान सभा चुनाव और अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से भाजपा की रिकार्ड जीत से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में सकलडीहा कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुचकर जीत की खुशिया मनाई।  इस दौरान ढोल नगाड़े बजवाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने एकबार फिर मोहर लगाई है। जनता ने एकबार फिर विकास के नाम पर वोट दिया। अब दिल्ली का भी चहुमुखी विकास होगा।

इस दौरान जिला प्रतिनिधि नीरज सिंह (बाला),विजय गुप्ता, रामअधार गुप्ता,भानु प्रताप सिंह,अमित सिंह,मुसाफिर प्रजापति,सतीश तिवारी, विजय गुप्ता,भगवानदास, मुकुंद सिंह,रवि सिंह,यशवंत सिंह,तारा सिंह रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!