
महिला मेठों संघ के पदाधिकारियों ने पहचान पत्र के लिये सौपा पत्रक
प्रधान और रोजगार सेवकों की आईडी महिला मेटों को देने की मांग
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना संघ (टे्रड यूनियन) जिला ईकाई चंदौली के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को सीडीओ एसएन श्रीवास्तव को पत्रक सौपा। इस दौरान अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन को लेकर महिला पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा किया।
महिला मेट संघ की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि विकास कार्यो को गति देने के लिये सुबह से शाम संघर्ष करती है। लेकिन विभाग की ओर से कोई पहचान पत्र तक नहीं मिला है। विकास खंड में पहचान पत्र नहीं होने के कारण अधिकार तक नही मिला है। इस संबध में कई बार बीडीओ से लेकर आईजीआरएस के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया। वावजूद समस्या का समाधान तक नहीं किया गया। महिला मेंटों ने डीसी मनरेगा एनआरएलएम के हस्ताक्षर युक्त पहचान पत्र जारी करने की मांग किया। ग्राम स्तर पर पहचान पत्र जारी करना अनुचित है। अंत में महिला मेंट ने ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों की ओर से चलायी जा रही आईडी उसे महिला मेटों को देने की मांग किया। जिससे वे स्वंय ही एनएमएमएस कर सके।
इस मौके जिलाध्यक्ष साधना सिंह,वकील शेख मंसूरी, सुनीता देवी,रेखा देवी,जानकी देवी,ममता,गीता, उमरावती,अनुराधा पाल, रीता,रामपति देवी, बेबी, सावित्री, अंजू, सरिता, सुषमा, भगवानी, सुरेखा, चन्द्रकला देवी, अनिता, पुष्पा, बसंती, कृष्णावती देवी आदि महिलायें रही।