चंदौलीब्रेकिंग

अलग-अलग गांव में हुई सड़क दुर्घटना में तीन घायल: अनियंत्रित थार ने कई वाहनों में मारी टक्कर,अफरा तफरी

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा सधन तिराहा के समीप शनिवार की देर शाम सकलडीहा से चहनिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार वाहन ने छोटी बड़ी कई वाहनों में टक्कर मार दिया। जिसके कारण भगदड़ मच गया। मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और वाहन को पकड़कर थाने ले गयी। वही घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी।

सकलडीहा से चहनिया मार्ग का निर्माण पूर्ण रूप से हुआ नहीं है। इसके बाद भी तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे है। एक सप्ताह पूर्व डंफर की चपेट में आने से एक युवक की मौत होगयी थी। इसके बाद भी वाहनों का आवागमन पर लगाम नही लग पा रहा है। शनिवार की देर शाम सकलडीहा सधन तिराहे से तेज रफ्तार में चहनिया की ओर जा रही थार वाहन टेम्पू सवारी वाहन, बाइक सवार,मारूति कार,ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क पर गिरी बालू में जाकर फस गयी। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल होगया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थार चालक नशे में होने के कारण कई वाहनों की टक्कर मार दिया। जिसमें एक बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल होगयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहन सहित चालक को पकड़कर थाने ले गयी।

इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

आटो सवारी वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल

मनिहरा गांव के समीप रविवार को शाम 6 बजे करीब सवारी आटो वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल होगये। घटना के बाद आटो चालक वाहन लेकर फरार होगया। घायल सकलडीहा कस्बा के आम्बेडकर बस्ती के 58 वर्षीय जीवनाथ राम और पुत्र 36 वर्षीय संतोष राम है। परिजनों ने दोनों घायलों को सकलडीहा सीएचसी में भर्ती कराया।

डंफर की चपेट में आने से बाल बाल बचे स्कूटी सवार

पपौरा से आ रहे स्कूटी सवार सधन तिराहा के समीप सकलडीहा से जा रही डंफर की चपेट में आने से बाल बाल बच गये। ग्रामीणों ने डंफर को रोककर पूछताछ करने पर डंफर चालक ने बताया कि मरा तो नहीं है। यह सुनकर लोग आक्रोशित होगये। शिकायत पर मामले की जांच पर कोतवाली पुलिस कर रही है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!