
वाराणसी। जया बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा के साथ गुरुवार को वाराणसी पहुंची। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और पूजन करना था। तीनो ने विधि-विधान से भगवान शिव के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जया, अभिषेक और श्वेता ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। इस भव्य और दिव्य स्थान की सुंदरता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। वे इस अनुभव से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अगली बार पुनः काशी आने की कामना की। इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चंद्रमौली उपाध्याय भी उपस्थित थे। जिन्होंने उन्हें धार्मिक अनुष्ठान और पूजन की प्रक्रिया में मार्गदर्शन किया। जया बच्चन ने कहा यह यात्रा न केवल धार्मिक थी बल्कि परिवार के लिए एक यादगार अनुभव भी बनी।