
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। विकास खंड के सकलडीहा सहित तीन गांवों में बीते एक माह से सचिवों के कार्यभार ग्रहण नहीं करने से विकास कार्य सहित अन्य कार्य प्रभावित है। इसके अलावा अन्य प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर ग्रामीण परेशान है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सुबह से शाम ब्लॉक से पंचायत भवन का चक्कर काटने को मजबूर है।
विकास खंड का सकलडीहा,नागेपुर और टिमिलपुर तहसील मुख्यालय का प्रमुख गांव है। जहां से हजारों लोगों का तहसील से ब्लॉक मुख्यालय आना जाना लगा रहता है। बीते एक माह से अधिक समय से सचिवों के कार्यभार ग्रहण नही करने से कस्बा में नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जो दुर्घटना को दावत दे रहा है। यही नही ग्रामीण सुबह से लेकर शाम तक ब्लॉक मुख्यालय व पंचायत भवन पर जन्म, मृत्यु,परिवार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों के लिये चक्कर काट रहे है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि महीनों पूर्व शुरू हुई सीवर नाला निर्माण कार्य अधूरा और ढ़क्कन विहिन होने के कारण दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर होगया है। वही दुकानों पर ग्राहकों के नही आने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
व्यापारी नेता ओमप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता,गुलाम रब्बानी, शौकत चौधरी ने विभागीय अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख से समस्या का निजात दिलाने की मांग किया है।
वही बीडीओ विजय कुमार सिंह ने शीध्र ही समस्या का समाधान कराने का भरोशा दिया है।