चंदौलीब्रेकिंगराजनीती

सरकार धर्म और आस्था के नाम पर जनता को कर रही गुमराह: विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के विधान सभा कैंप कार्यालय पर रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती के साथ डोर टू डोर मतदाता सूची को दुरूस्थ करने का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील किया। इस मौके पर सरकार के काम काज पर जमकर प्रहार किया।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार धर्म और आस्था के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। सरकार गरीबों को आवास तो दूर किसानों की समस्या को दूर भी नहीं करा पा रही है। तहसील से लेकर थाने तक लूट खसोट मची है। अधिकारियों की मनमानी के कारण किसान अपनी ही जमीन को बार बार चिन्हित कराये जाने को लेकर परेशान है।

आरोप लगाया कि तहसील की रिकार्ड पत्रावलियों में भारी फेरबदल होने के कारण जिला पर भेज दिया गया। भू माफियों की साठ गांठ के कारण आम जनता से लेकर सत्तादल के लोग भी परेशान है। चकबंदी की समस्या,भूमि अधिग्रहण की मुआवजा के लिये किसान और व्यापारी परेशान है। कार्यकर्ताओं को जनहित की समस्या को लेकर लगातार आवाजा उठाने की अपील किया। अंत में मतदाता सूची को दुरूस्थ करने में सहयोग की अपील किया।

इस मौके पर सुभाष यादव,सिंटू,प्रभात यादव,अनिल चौहान,लक्ष्मण पासवान,मुन्ना चौहान,केशव राजभर रामजीत राजभर,गोबिंद सोनकर,चन्द्रमा राजभर, शिवानंद शर्मा,रविन्द्र यादव,अजीत, सुरेन्द्र, पुत्तुल, अवसाद अहमद गुड्डु सहित अन्य मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks