
मौसम ने बदला मिजाज लोगों को राहत, अन्नदाता परेशान
परिवर्तन न्यूज डेस्क
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चंदौली। जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार देर रात और गुरुवार दोपहर मे तेज हवाओं के साथ जिले के कुछ जगहों पर तेज बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों को अपने घरों की ओर भागना पड़ा। खेतों में कटी हुई और खड़ी गेहूं की फसल बारिश से भीग गई है।

किसान शिव शंकर पाठक, नेता गुप्ता, भगवान दास यादव, अशोक पाठक, अजीत यादव और अर्जुन मौर्य ने बताया कि अभी तक केवल 50 प्रतिशत ही गेहूं की कटाई हो पाई है। कुछ गेहूं के बोझ बंधे हुए थे और कुछ अभी काटने को बाकी हैं। किसानों का कहना है कि अगर 10 दिन तक बारिश नहीं होती। तो सारी फसल सुरक्षित घर पहुंच जाती। दोपहर अचानक तेज हवा से बारिश शुरू हो गई। इससे खेतों में कटी पड़ी फसल और बंधे हुए बोझ भीग गए हैं। खड़ी फसल भी बारिश की चपेट में आ गई है।
किसानों को चिंता है कि अब फसल को सूखने में 2-3 दिन लग जाएंगे। धूप खिलने के बाद ही कटाई संभव हो पाएगी। इस देरी से गेहूं के दाने भी खराब होने का खतरा है। समाचार लिखें जाने तक बादल आसमान मे छाएं हुवे है, देर रात तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस मौसमी बदलाव से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।