
चंदौली। जिले में गुरुवार को मौसम के मिजाज बदलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बरसात होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तो वही अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ गई है।
जिले में हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। जिले में लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी से जन मानस त्रस्त थे। बुधवार देर रात से ही मौसम ने करवट ली थी। गुरुवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बेमौसम हुई बरसात से लोगों को राहत मिली है। वही किसानों के चेहरो पर मायूसी छाई है। जिले में सैकड़ों बीघे गेहूं, लाही सहित सब्जियों की फसल बिन मौसम हुई बारिश से प्रभावित हुई है।