
परिवर्तन न्यूज डेस्क
चंदौली। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने प्राइवेट स्कूलों के मनमानी के विरुद्ध मोर्चा खोला। कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने स्कूल संचालकों की मनमानी को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस की बढ़ोतरी मनमाने तरीके से की जा रही है। आम आदमी महंगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा माफियाओं द्वारा सिंडिकेट बना कर काम किया जा रहा है। लेकिन सरकार एक दम चुप है।
मुगलसराय शहर के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा प्राइवेट स्कूल से मनमानी लूट खसोट बन्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि आज अभिभावक महंगे दामों में किताबें खरीदने को मजबूर है। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राइवेट विद्यालयों की समय-समय पर जांच कराई जाए। साथ ही स्कूल संचालकों के तानाशाही रवैये पर अंकुश लगाया जाए।
विरोध प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से विजय त्रिपाठी, मधु राय, डॉ. नारायण मूर्ती ओझा, सतीश बिंद, शीतला प्रसाद राय, प्रताप नारायण पांडे, शिव तपस्या तिवारी, गुलाब राम, रजनीकांत पांडेय, औसाफ अहमद सिद्दीकी, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, तौफीक खान, डॉक्टर रीना, शिवेन्द्र मिश्रा, राजेंद्र कुमार गौतम, शशि नाथ उपाध्याय, मुनीर खान, राजू गौतम, विश्वजीत सेठ, हसन खान, कुलदीप वर्मा, राज किशोर सिंह, नवीन पांडे, सिराजुद्दीन भुट्टो, श्रीकांत पाठक, सत्येंद्र उपाध्यक्ष मदन मुरारी बिंद, त्रिया एलिट विनोद सिंह, राधेश्याम यदुवंशी, असगर अली, अखिलेश्वर पाठक, पंकज तिवारी, दिलीप यादव, निखिल सिंह, इंद्रदेव पाठक, संपूर्णानंद दीवान मंगल सिंह, कमलेश कुमार सिंह यादव, विजय कुमार, अनुज गुप्ता, राकेश सिंह, शांतेश्वर पांडे, युगल किशोर, भूपेंद्र नारायण त्रिपाठी, ज्ञान प्रवेश प्रजापति, अमरदेव, कृष्ण कुमार, अनिल श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ सिंह, गुड्डू पांडे, सलीम अहमद, सुरेंद्र पांडे, राकेश पाठक, संजय जयसवाल, मुकेश नंदन, विजय कुमार, कन्हैया मोदनवाल दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।