चंदौलीब्रेकिंग

केंद्र की भाजपा सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे, सत्ता की आड़ में ईडी का दुरुपयोग

परिवर्तन न्यूज डेस्क
चंदौली। ईडी के द्वारा नेशनल हेराल्ड संपत्ति को सीज करने और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर चार्जशीट दाखिल करने के संबंध में बुधवार को कांग्रेसियों ने धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सत्ता की आड़ में ई डी का दुरुपयोग कर केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

बता दें केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के मुताबिक केंद्र की भाजपा सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे। उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना व जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के संयुक्त नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।

आंदोलन को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ई डी का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड संपत्ति को सीज कर रही है, और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से चार्ज शीट दाखिल कर रही है। कांग्रेसी पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार के इस रवैए के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा हैं कि अगर केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो देश में हर कांग्रेस जन जेल भरो आंदोलन चलाएगा। केंद्र सरकार सत्ता की आड़ में अंधी हो चुकी है। जब जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के लिए सड़क पर आकर संघर्ष करते हुए जनता की आवाज की आवाज उठाते हैं तब तब यह तानाशाह सरकार गांधी परिवार पर असंवैधानिक तरीके से सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर कार्रवाई करती है केंद्र सरकार के इस कृत्य की देश भर का हर कांग्रेस जन कड़ी आलोचना करता है।

केंद्र सरकार जब भी उनके नेता राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंवैधानिक तरीके से कार्यवाही करेगी कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क पर आकर इस सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का काम करेगा।

धरना प्रदर्शन करने वाले मे बृजेश गुप्ता, मधुराय, तौफीक खान, गंगाराम, राजेंद्र गौतम, रजनीकांत पांडे, दयाराम पटेल, रामानंद यादव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम चंद परमहंस सिंह राजपूत,  हसन खान,  सिराजुद्दीन भुट्टो, रामशंकर सिंह, गणित माधवेंद्र मूर्ति ओझा, भोला खरवार, कुलदीप वर्मा, दिलीप  यादव, राकेश सिंह, अनिल असगर, रंग नाथ उपाध्याय, राजकिशोर सिंह, विवेक सिंह, राकेश सिंह, राधेश्याम यदुवंशी, विकास खरवार, अरविंद पांडे, सरफराज खान, प्रकाश शर्मा, मदन मुरारी बिंद,  नरेंद्र सिंह,  श्रीकांत पाठक, पंकज तिवारी, निखिल सिंह, अभिषेक मिश्रा, शिवानंद पांडे, कन्हैया मौर्य, अविनाश विश्वकर्मा, राकेश पाठक, हमीर जयसवाल, असद इकबाल, मुन्नी देवी, कन्हैया मोदनवाल, सुजीत सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, व संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks