परिवर्तन न्यूज चंदौली
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी दो चचेरी बहन सोनी यादव 18 वर्ष व 17 वर्षीय चंचल यादव ने शुक्रवार को रामकरन सेतु सैदपुर गंगा में छलांग लगा दिया। दोनों को गंगा में कूदते हुए मछुआरों ने देखा तो नाव को दौड़ा दिया। जिसमे एक चंचल को तो बचा लिया लेकिन सोनी गहरे पानी में जाने से मौत हो गयी। चंचल का इलाज सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। वही मृतक सोनी के शव को गाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

मोलनापुर गांव निवासी मृतक सोनी यादव पुत्री रमेश यादव चहनियां क्षेत्र के एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से वह ड्रेस पहनकर अपने चचेरी बहन चंचल पुत्री सुरेश यादव के साथ सायकिल से बीए प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए परिजनों को बताकर निकली। लेकिन वह प्रैक्टिकल की परीक्षा छोड़कर दोनो साथ मे सैदपुर पुल गयी। जहां दोनो ने एक साथ गंगा में छलांग लिया। सैदपुर घाट पर बैठे मल्लाहों ने यह देख तत्काल नाव को दौड़ा दिया। चंचल बैग टांगकर गंगा में छलांग लगाई थी इसलिए वह डूब नही पायी। मल्लाहों ने उसे बाहर निकाल लिया। सोनी यादव गहरे पानी मे चले जाने से डूब के उसकी मौत हो गई गयी।
घटना की सूचना पर पहुंची बलुआ थाना और सैदपुर कोतवाली की पुलिस ने बेहोश चंचल को सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नाव से दोनो थानों की पुलिस ने मल्लाहों के साथ खोजबीन किया। करीब दो घंटे बाद वही से शव को बाहर निकाला। सोनी यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया।
इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नही चल पाया है। जांच पड़ताल किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पिता रमेश यादव, मां रेनु देवी,दादा सीताराम,बड़ा भाई रोहित, बहने पूनम,नीलम अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।