
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय की बाउड़ी बीते कई माह से टूटी हुई थी। जिसके कारण सुबह शाम मवेशी सहित अन्य लोगो के चले जाने से ब्लॉक कर्मी परेशान और सहमे हुए थे। बीडीओ के निर्देश पर गुरूवार से टूटी बाउंड्री की निर्माण कार्य शुरू होने से ब्लॉक कर्मियों में राहत की सांस लिया। वही बाउड्री निर्माण के दौरान कई पेड़ों को काटना पड़ा।

ब्लॉक मुख्यालय पर कई ब्लॉक कर्मी परिवार लेकर रहते है। बीते दिनों आंधी पानी में ब्लॉक मुख्यालय की बाउड्री बीते कई माह से टूटी हुई थी। जिसके कारण सुबह शाम मवेशी के साथ रात में अराजकतत्वों के घूस जाने से ब्लॉक कर्मी सहमें हुए थे। निर्माण को लेकर काफी लम्बे समय से कवायद किया जा रहा था। बीडीओ के निर्देश पर टूटी बाउड्री की मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही टूटी हुई बाउड्री की मरम्मत कराया जायेगा।