
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक शुक्रवार को दो ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल का आयोजन सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेढ़गांवा और फेसुड़ा में किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ के के सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके जन चौपाल का शुभारंभ किया गया। और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चौपाल में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास , पंचायती राज विभाग,पशु पालन विभाग, एन आर एल एम विभाग , विधिक सेवा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभाग के योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया।

वही बीडीओ के के सिंह ने कहा कि चौपाल के तहत गांवों में जनचौपाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उनके समस्यायों का समाधान किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं को जनचौपाल के माध्यम से लोग इसका लाभ लें, यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों व महिलाओं कि जो भी समस्या है, यहां मौजूद सभी विभागों के लोग रजिस्टर में दर्ज कर उनकी समस्याओं का निस्तारण तत्काल करने कि कोशिश करें।

कार्यक्रम में प्रभारी एडीओ पंचायत पवन दुबे, एडीओ सहकारिता आशीष सिंह, सहायक अध्यापक अनिल कुमार मिश्रा, अलका यादव, मुख्य सेविका विद्यावती सिंह, कोटेदार योगेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक मनोज पाण्डेय, सचिव डेढ़गांवा मनोज सिंह, सचिव फेसुड़ा संजय यादव, प्रधान प्रतिनिधि डेढ़गांवा अविनाश पासवान, प्रधान फेसुड़ा विमलेश यादव सहित काफ़ी संख्या में ग्रामवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आशा कार्यकर्ती सहित काफ़ी संख्या मे विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।