चंदौलीजिलाब्रेकिंग

बाबा भीमराव अम्बेडकर ने वंचितों के अधिकारों का किए वकालत- राजेश सिंह

परिवर्तन न्यूज चंदौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। भाजपा बरहनी मंडल कार्यकर्ताओं ने की ओर से गुरुवार को अमडा गांव में संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में बाबा भीमराव अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक कहा किया गया।वहीं भारत के संविधान के बारे में वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी।

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी राजेश सिंह ने कहा की भारत के निर्माण में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने भारतीय संविधान लिखकर भारत को एक अच्छा देश बनाने का काम किए।वह ग़रीबों,वंचितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की तथा सामाजिक स्वतंत्रता की हमेशा वकालत करते रहे।भाजपा ने सदैव संविधान का सम्मान किया संविधान के रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर हम सभी के लिए देवतुल्य है। विरोधियों की ओर से संविधान के साथ खिलवाड़ किया। उसका इस्तेमाल अपने लिए किया गया।वहीं भाजपा ने संविधान का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में किया।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत बिन्द,जय प्रकाश सिंह, आलोक राय,राकेश राय,आंशिक अंसारी, विजय शंकर सिंह, राणा सिंह, राम सुधार उपाध्याय,पवन सिंह, आलोक पटेल, पवन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यशाला का संचालन अश्विनी राय ने किया।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!