
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कालेज परिसर में शनिवार को छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय ने संबोधित, करते हुए कहा की हम सभी यातायात निमयो का पालन सही तरीके से करेगे तो दुर्घटना से बच सकते है।
आप सभी का कर्तव्य है की अपने बाएं से चले चौराहों पर रुककर देखकर चले,दो पहिया वाहन हेलमेट लगा कर नियमित गति से चलाए। शराब का सेवन कर के गाड़ी बिलकुल नहीं चलाए। उन्होंने कहा की अपने आस पास के लोगो को जागृत करे और यातायात नियमों का जानकारी दे।

इस अवसर पर कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने छात्राओं को यातायात नियमों की शपथ दिलाई। डॉ. प्रमोद पांडेय,सुरेंद्र विश्वकर्मा,अमित गुप्ता,अनिल कुमार स्काउट शिक्षक घनस्याम त्रिपाठी,उमेश यादव सहित सैकड़ों छात्राये उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।
