
चंदौली। बढ़ते तापमान से जहां एक तरफ जनमानस परेशान है। वही जानवर पक्षी भी बेहाल है। तेज धूप व गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग अपने घरों से दोपहर में निकलना नहीं चाहते। वही स्कूल के बच्चे व काम करने वाले मजदूरों को गर्म हवा धूप से सामना करना पड़ता है। चंदौली जनपद में इस बार ठंडक के दिनों से अभी तक वर्षा नहीं हुई जबकि इस बीच वर्ष एक दो बार वर्षा हो जाती थी। वर्षा न होने से धरती भी काफी गर्म है।
गर्मी धूप के चलते जानवर भी ठंडा स्थान ढूंढते हैं और अपने को धूप और गर्मी से बचा रहे हैं। मौसम विभाग की अगर माने तो इस बार मई जून तक गर्मी व तपन और अधिक बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में जिला चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार ने लोगों से अपने को धूप व गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से पानी व पेय पदार्थ का सेवन अधिक करने व बाजार की खाने की वस्तुओं का कम सेवन करने की अपील की है।