
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव 17 जनवरी को होना है। गुरूवार को सुबह दस बजे से विभिन्न पदों के लिये नामांकन किया जायेगा। बुधवार को चुनाव अधिकारी की ओर से मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमे 1435 मतदाताओं की सूची प्रकाशित किया गया। जिसमें 65 मतदाताओं की संशोधन मतदाता सूची में किया जाना है।
सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर 19 दिसम्बर से 4 जनवरी 2025 तक सदस्यता अभियान चलाया गया। मतदाता शुल्क जमा होने के बाद बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची में कुल 1435 मतदाताओं की सूची प्रकाशित हुआ। जिसमें 65 मतदाताओं का संशोधन किया जाना है। चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 9 जनवरी को नामांकन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा। 10 जनवरी को जांच व वापसी 2 बजे तक किया जायेगा। इसके बाद 17 जनवरी को चुनाव व मतगणना व देर शाम तक परिणाम की घोषणा किया जायेगा।
इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र, अरूण कुमार, संजय सिंह,मनोज पांडेय, उपेन्द्र नारायण सिंह, प्रभुनारायण सिंह सहित अन्य अधिवक्ता रहे।