सिंधौली चिकित्सा अधीक्षक की बड़ी करवाही: बिना पंजीकरण के चल रहा संजीवनी अस्पताल सीज

दो दिन पहले बिना डॉक्टर के चढ़ाया जा रहा था खून
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सिंधौली में बड़ी कारवाही करते हुए संजीवनी अस्पताल को सीज कर दिया। दशहरे के दिन चिकित्सा अधीक्षक सिंधौली डॉक्टर जफर सैफी ने भी बुराई का अंत करते हुए एक फर्जी अस्पताल को सीज कर दिया।
अभियान चलाकर की गई कारवाही में शनिवार को पुवायां रोड स्थित संजीवनी अस्पताल पर छापा मारा गया। इससे पहले हुई करवाही में अस्पताल में मौजूद मैनेजर को पंजीकरण संबंधी कागजात दिखाने को कहा गया था।पड़ताल के बाद पाया कि अस्पताल पूरी तरह से फर्जी है। शनिवार को डॉक्टर जफर सैफी डॉक्टर सत्यपाल और उनकी टीम ने पुलिस फोर्स के साथ जाकर अस्पताल को सीज कर दिया।
इस दौरान सिंधौली के टीम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जफर सैफी ने कहा कि ब्लॉक के सभी झोलाछाप ये जान ले अगर उनके पास डिग्री और रजिस्ट्रेशन दोनो है तभी प्रैक्टिस करें अन्यथा दूसरा धंधा कर लें। अगर अवैध रूप से क्लीनिक करते या अस्पताल चलते पाए गए तो अस्पताल भी सीज होगा और जेल जाने में देर नहीं लगेगी।