
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को क़स्बा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने विशाल मशाल जुलुस निकालकर कारगिल युद्ध में विजय दिलाने वाले शूरवीर सैनिकों, वीर सपूतो की स्मृति को याद किया।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि आज से 25 साल पहले करगिल की पहाड़ियों पर भारत के शूरवीर सैनिकों ने अपनी कुर्बानी देकर विजय हासिल की थी. भारत के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के मनसूबों को धूल चटाई और करगिल की चोटियों पर तिरंगा लहरा दिया. गर्व से भर देने वाले इस दिन को हम करगिल विजय दिवस के रूप में मनाते है। कारगिल युद्ध 1999 में समाप्त हुआ जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के कब्जे वाले पर्वतीय चौकियों पर नियंत्रण वापस ले लिया था. इसलिए, करगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है. करगिल विजय दिवस देश भर में उन भारतीय नायकों को याद करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा, अभय पाठक, रामसुन्दर चौहान,विजय गुप्ता, कुमुद बिहारी सिंह, भानु चौहान, दीपक सिंह, अमित सैनी, दिनेश गोंड,मोनू पाण्डेय, मंजीत यादव सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।