अध्यात्मचंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगशिक्षा

देवदिवाली: दीपों से जगमग हुआ सकलडीहा का शिव सरोवर और देवालय

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली डेस्क
सकलडीहा। देव दिवाली को लेकर कस्बावासियों में काफी उमंग है। प्राचीन शिव सरोवर से लेकर मंदिर और घरों पर दिवाली की तरह दीपों से सजाया गया। कस्बा वासी घाटों पर पहुंचकर दीप जलाकर और आकाश गंगा जलाकर देव दिवाली का पर्व मनाया। इस मौके पर काफी संख्या में देव दिवाली का दीपोत्सव देखने के लिये भीड़ उमड़ पड़ा था।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता पृथ्वी पर आतें है। और गंगा घाट पर दिवाली मनाते है। कहा जाता है कि देव दिवाली के दिन की गई पूजा पाठ से भगवान प्रशन्न होते है। और अपने भक्तों को आर्शिवाद देते है। जिससे सारी मनोकानमा पूर्ण होता है। कुछ इसी भावना से सकलडीहा कस्बा के शिव सरोवर, रानेपुर ठाकुर मंदिर, धहरा मंदिर सरोवर,हरिहरपुर आदि आश्रम, सरेहुआ मंदिर, बथावर मंदिर पर देव दिवाली पर दीपों से मंदिर और सरोवर को सजाया गया था। कस्बा के दुर्गा पूजा सेवा समिति, ग्रायत्री परिवार और व्यापारियों के ओर से दीपदान किया गया।

इस मौके पर संत चौरसिया,नंदन सोनी,विवेक जायसवाल, संत सेठ, आयुष सेठ, संजय सेठ, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, पवन वर्मा, डा. अभय वर्मा सहित कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी तिवारी पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!