
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन से विभिन्न समस्याओं की निस्तारण की मांग को लेकर एकजुट दिखे। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन को पत्रक के माध्यम से अवगत कराते हुए समस्या के निस्तारण की मांग किया।

सकलडीहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 38(2) के प्रार्थना पत्रों और अंश सुधार के लिये ऑनलाइन आवेदन करने पर भी लेखपालों की ओर से रिपोर्ट देने में हीला हवाली किया जाता है। इसके अलावा एसडीएम न्यायिक की ओर से 38(2) की पत्रावलियों का निस्तारण नही किया जा रहा है। यही नही 38(2) की पत्रावलियों को अपने पटल पर रोके रखा जाता है।
तत्कालीन एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चकबंदी न्यायालय शुरू कराये जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी चकबंदी न्यायालय के लिये तहसील में स्थान नहीं मिलने से निस्तारण कार्य बाधित पड़ा हुआ है। चकबंदी की समस्याओं को लेकर फरियादियों को बार बार जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ा रहा है।
अधिवक्ताओं ने लेखपालों की ओर से तहसील के बाहर जगह जगह दुकानों पर अवैध रूप से कार्यालय का संचालन करने और प्राइवेट लोगों के माध्यम से मनमानी वसूली किये जाने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन को पत्रक सौपते हुए समस्या का निस्तारण और तहसील परिसर में साफ सफाई की मांग किया।
इस मौके पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,नितिन तिवारी, पंकज कुमार सिंह, राजकुमार सिंह,अखिलेश यादव सहित अन्य रहे।