
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंदौली के पदाधिकारियों की ओर से माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य ने संगठन की ओर से दिया गया वार्षिक कलेंडर का विमोचन किया। अंत में शैक्षिक गतिविधियों और निपुण भारत अभिायान के तहत विस्तार से चर्चा किया।
डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले को निपुण भारत अभियान के तहत पूर्ण रूप से निपुण बनाने को बताया। इसके साथ ही नवाचार शिक्षा गतिविधियों से बच्चों का उत्सावर्धन किये जाने का आवाहन किया। इसके पूर्व एस.सी एस. टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर चंदौली के पदाधिकारियों ने डायट प्राचार्य विकायल भारती से मिलकर नव वर्ष की बधाई व शुभकामना दी और संगठन का वार्षिक कैलेंडर भी भेंट किया । अंत में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष रामदिलास,अरुण रत्नाकर,ज्ञानचंद, निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश दादा भाईराम अजय भारतीय फाफा साहब भारती रामानंद विजेंद्र कुमार विनय कुमार कमलाकर राव आनंद शिवकुमार रामअवध आदि शिक्षक रहे।