
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। ब्लाक परिसर मे मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन कल बुधवार को भव्य रूप से होने जा रहा है। लाभार्थियों के आवेदन सहित अन्य अभिलेखों की जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
शासन के निर्देश पर लगातार गरीब बेटीयों की शादी को लेकर कवायद किया जा रहा है। इस क्रम में विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार 12 मार्च को होली से पूर्व एक बार फिर गाजा बाजा के साथ 74 जोड़ा की शादी कराया जायेगा। इसको लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर लड़का लड़की सहित दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर उनके आवेदनों का सत्यापन किया गया।
इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहयोग के साथ सामानों के बारें में जानकारी दी गयी।
इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ समाज कल्याण अधिकारी जगदीश यादव, युवा कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, एडीओ आशीष गुप्ता, आकाश सिंह, लल्लन राय,सुदर्शन सहित अन्य रहे।