
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का जिलास्तरीय चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह और राजेश दिक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्म्मत से जिलास्तरीय पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव किया गया। जिसमें धानापुर ब्लॉक के दिनेश सिंह को जिलाध्यक्ष और सकलडीहा ब्लॉक के पवन दूबे को जिला महामंत्री निर्विरोध चुना गया। शेष अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव होने पर चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर निर्वाचन की घोषणा किया।

जिला स्तरीय ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की चुनाव को लेकर सुबह ही गहमा गहमी रहा। बृजेश सिंह और राजेश दीक्षित के नेतृत्व में चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया गया। जिसमें सर्व सम्मत से काफी देर बाद जिलाध्यक्ष के लिये दिनेश सिंह और जिला महामंत्री के लिये पवन दूबे को चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश सिंह,कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, उपाध्यक्ष राखी देवी और अश्वनी सिंह को चुना गया। इसके अलावा संगठन मंत्री के लिये संदीप सोनकर चुने गये। अंत में सर्व सम्मत से संगठन के जिला संरक्षक के रूप में बृजेश सिंह और राजेश दिक्षित को नामित किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों केा मालाफूल पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर गणेश अहिर,अरविंद गौतम, प्रिया मौर्या, संजय यादव, शशीकांत,आलोक मिश्रा,जितेद्र,राजेश्वर पाल,महेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।